Home › पद्य कोश › साखी › कबीर की साखी — लाबि कौ अंग

कबीर की साखी — लाबि कौ अंग

✍️ कबीर · साखी · भक्तिकाल · ⏱ लगभग 1 मिनट

📌 किन परीक्षाओं के लिए उपयोगी:

📝 कबीर ग्रंथावली (सं. श्यामसुंदरदास) — साखी, अंग 7

कबीर ग्रंथावली के साखी भाग का 7वाँ अंग — लाबि कौ अंग।

अक्षर आकार:

कया कमंडल भरि लिया, उज्जल निर्मल नीर।
तन मन जोबन भरि पिया, प्यास न मिटी शरीर॥१॥

मन उलट्या, दरिया मिल्या, लागा मलिमलि न्हांन।
थाहत थान न आबई, तूँ पूरा रहिमान॥२॥

हेरत हेरत हे सखी, रह्या कबीर हेराइ।
बूँद समानी समद मैं सोकत हेरी जाइ॥३॥

हेरत हेरत हे सखी, रहया कबीर हिराइ।
समंद समाना बूँद मैं, सो कत हेर्या जाइ॥४॥