📝 कबीर ग्रंथावली (सं. श्यामसुंदरदास) — साखी, अंग 5। पाठ्यक्रम में निर्धारित अंश।
कबीर ग्रंथावली के साखी भाग का 5वाँ अंग — परचा कौ अंग।
कबीर कवल प्रकासिया, ऊग्या निर्मल सूर।
निस अंधियारी मिटि गई, बागे अनहद नूर॥४३॥
अनहद बाजै नीझर झरै, उपजै ब्रह्म गियान।
आबगति अंतरि प्रगटै लागै प्रेम धियान॥४४॥
आकासे मुखि औंधा कुवाँ, पाताले पनिहारि।
ताका पांणीं को हंसा पीवै, बिरला आदि बिचारि॥४५॥
सिबसकती दिसि कौण जु जोवै, पछिम दिसा उठै धूरि।
जल मैं स्यंघ जु घर करै, मछली चढ़ै खजूरि॥४६॥
अंमृत बरिसै हीरा निपजै, घंटा पढ़ै टकसाल।
कबीर जुलाहा भया पारपू, अनभै उतर्या पार॥४७॥
ममिता मेरा क्या करै, प्रेम उघाड़ीं पौलि।
दरसन भया दयाल का, सूल भई सुख सौड़ि॥४८॥