Home › पद्य कोश › साखी › कबीर की साखी — रस कौ अंग

कबीर की साखी — रस कौ अंग

✍️ कबीर · साखी · भक्तिकाल · ⏱ लगभग 1 मिनट

📌 किन परीक्षाओं के लिए उपयोगी:

📝 कबीर ग्रंथावली (सं. श्यामसुंदरदास) — साखी, अंग 6

कबीर ग्रंथावली के साखी भाग का 6वाँ अंग — रस कौ अंग।

अक्षर आकार:

कबीर हरि रस यौं पिया, बाकी रही न थाकि।
पाका कलस कुँभार का, बहुरि न चढ़ई चाकि॥१॥

राम रसाइन प्रेम रस, पीवत अधिक रसाल।
कबीर पीवरण दुलभ है, माँगै सीस कलाल॥२॥

कबीर भाठी कलाल की, बहुतक बैठे आइ।
सिर सौपै सोई पिवै, नहीं तो पिया न जाइ॥३॥

हरि रसपीया जांणिये, जे कबहूँ न जाइ खुमार।
मैमंता घूमत रहै, नांही तन की सार॥४॥