📌 किन परीक्षाओं के लिए उपयोगी:
📝 कबीर ग्रंथावली (सं. श्यामसुंदरदास) — साखी, अंग 8
कबीर ग्रंथावली के साखी भाग का 8वाँ अंग — जर्णा कौ अंग।
अक्षर आकार:
भारी कहौं त बहु डरौं, हलका कहूँ तो झूठ।
मैं का जांणौं राम कू, नैनूँ कपहूँ न दीठ॥१॥
दीठा है तो कस कहूं, कह्या न को पतियाइ।
हरि जैसा है तैसा रहै, तू हरिष हरिष गुण गाइ॥२॥
ऐसा अद्भुत जिनि क्थौ, अद्भुत राखि लुकाइ।
वेद कुरानौ गमि नहीं, वह्या न को पतियाइ॥३॥
करता की गति अगम है, तूँ चलि अपणै उनमान।
धीरैं धीरैं पाव दे, पहुँचैंगे परवान॥४॥
पहुँचैंगे तब कहैंगे, अमड़ैंगे उस ठाँइ।
अजहूँ बेरा समन्द मैं, बोलि बिगूचैँ काँइ॥५॥