Home › पद्य कोश › साखी › कबीर की साखी — बिरह कौ अंग

कबीर की साखी — बिरह कौ अंग

✍️ कबीर · साखी · भक्तिकाल · ⏱ लगभग 3 मिनट

📌 किन परीक्षाओं के लिए उपयोगी:

📝 कबीर ग्रंथावली (सं. श्यामसुंदरदास) — साखी, अंग 3। पाठ्यक्रम में निर्धारित अंश।

कबीर ग्रंथावली के साखी भाग का 3वाँ अंग — बिरह कौ अंग।

अक्षर आकार:

रात्यू रूंनी बिरहिनीं, ज्यूं बंचौ कूं कुंज।
कबीर अंतर प्रजल्या, प्रगठ्या विरहा पुंज॥१॥

अंबर कुंजा कुरलियां, गरजि भरे सत्र ताल।
जिनि थैं गोविन्द वीछुटे, तिनके कौंण हवाल॥२॥

चकवी बिछुटी रैणी की, आइ मिलि परभाति।
जे जन बिछुटे राम सूं, ते दिन मिले न राति॥३॥

वासर सुख नाँ रैन सुख, ना सुख सुपिनै माहि।
कबीर बिछुढ्या राम सूँ, नौ सुख धूप न छाँह॥४॥

बिरहिन ऊठै भी पडै, दरसन कारनि राम।
मृवां पीछे देहुगे सो दरसन किहि काम॥७॥

मृवा पीछै जिनि मिलै कहै कबीरा राम ।
पाथर घाटा लोह सव (तथ) पारस कौणे काम ॥ ८ ॥

कबीर पीर पिरावनीं, पंजर पीड़ न जाइ।
एक ज पीड़ परीत की, रही कलेजा छाइ॥१३॥

चोट सताँणी विरह की,सब तन जर जर होइ ।
मारणहारा जाँणि है, कै जिहि लागी सोइ ॥१४॥

जिहि सरि मारि काल्हि, सो सर मेरे मन समझा।
तिहि सरि मारि ,सरबिन सचपाँऊ नहीं ॥१७॥

अंषणियां झांई पड़ी,पंथ निहारि निहारि।
जीभडियाँ छाला पड़या,राम पुकारि पुकारि॥२२॥

इस तन का दीवा करौ,वाती मेल्यूँ जीव।
लोही सीचौं तेल ज्यूँ,कब मुख देखौ पीव ॥२३॥

नैनां नीझर लाइया,रहट बहै निस जाम।
पपीहा ज्यूँ पिव पिव करौं,कबरु मिलहुगे राम ॥२४॥

आपडिंयां प्रेम कसाइयां, लोग जांरगौ दुखडि़याँ ।
साँईं अपणै, कारणौ, रोइ रोइ रतडि़याँ ॥ २५ ॥

सोइ आंसू सजरणां सोई लोक बिड़ँहि ।
जे लोइगा लोंहीं चुवै,तौ जारणौ हेत हियाँहि ॥ २६ ॥

कबीर हसणां दूरि करि, करि रोवण सै चित्त ।
बिन रोयां क्यूँ पाइए, प्रेम पीयारा मित्त ॥ २७ ॥

हॉसि हॉसि कंत न पाइए, जिनि पाया तिनि रोइ ।
जो हाँसेही हरि मिलै, दुतौ नही दुहागनि कोइ ॥ १६ ॥

हाँसी खेलौं हरि मिलै, कारण सहै परसान ।
काम क्रोध त्रिप्णां तजै,तहि मिलै भगवान ॥३०॥

पुत पियारो पिता कौ,गौहनि लागा घाइ ।
लोभ मिठाई हाथ दे, आपण गया भुलाइ ॥ ३९ ॥

नैनां अतरि आचरूँ, निस दिन निरपौं तोहि ।
कब हरि दरसन देहुगे, सो दिन आवै मोहि ॥ ३३ ॥

कबीर देखत दिन गया,निस भी देखत जाइ।
विरहरिग पिव पावे नहीं, जियरा तलपे माइ ॥३२ ॥

विरहणी थी तौ क्यूँ रही, जली न पिठ के नालि।
रहु रहु मुगध गहेलडी, प्रेम न लाजूँ मारि॥३५॥

हौं विरहा की लाकड़ी, समझि समभि धूँधाऊँ।
छूटि पड़ौ या विरह तै, जे सारी ही जलि जाऊँ॥३६॥

कबीर तन मन यौं जल्या, विरह अगनि सूँलागि।
मृतक पीड न जांणई, जाणैगी यहु आणि॥३७॥

विरह जलाई मैं जलौ, जलती जलहरि जाउँ।
मों देख्याँ जलहरि जलै, सन्तौ कहाँ बुझाऊँ॥३८॥

परबति परबति मैं फिर्या, नैन गँवाये रोइ।
सो बूटी पाँऊँ नहीं, जातै जीबनि होइ॥३९॥

फाड़ि पुटोला धज करौं, कामलड़ी पहिराउँ।
जिहि जिहि भेषां हरि मिलैं, सोइ-सोइ भेष कराउँ॥४०॥

नैन हमारे जलि गये, छिन-छिन लोडै तउज्झ।
नां तूँ मिलै न मैं खुसी, देसी वेदन भुज्झ॥४१॥

भेला पाया श्रम सौं, भौसागर के मांहि।
जे छाँड़ौं तौ डूबिहौं, गर्हौं त डसिये बाँह॥४२॥

रैणा दूर विछोहिया, रहु रे संषम झूरि।
देवलि देवलि धाहुड़ी, देसी ऊगे सूरि॥४३॥

सुखिया सब संसार है, खावै अरू सोवै।
दुखिया दास कबीर है, जागै अरू रोवै॥४४॥