📝 कबीर ग्रंथावली (सं. श्यामसुंदरदास) — साखी, अंग 14
कबीर ग्रंथावली के साखी भाग का 14वाँ अंग — सूषिम मारग कौ अंग।
कौण देस कहाँ आइया, कहु क्यूॅ जांणयां जाई।
उहु मार्ग पावैं नहीं, भूलि पड़े इस मांहि॥१॥
उतीथै कोइ न आवई, जाकूँ बूॅझौं धाइ।
इतथै सबै पठाइये, भार लदा लदाइ॥२॥
सबकूॅ बूझत मैं फिरौं, रहण कहै नहीं कोइ।
प्रीति न जोड़ी राम सूॅ, रहरण कहाँ थैं होइ॥३॥
चलौ चलौ सब कोइ कहै, मोहिं अंदेसा और।
साहिब सूँ परचा नहीं, ए जाहिंगे किस ठौर॥४॥
आइवे कौं जागा नहीं, रहिवे कौं नहीं ठौर।
कहै कबीरा सन्त हौ, अबिगत की गति और॥५॥
कबीर मारिग कठिन है, कोई न सकई जाय।
गये ते बहुड़ नहीं, कूसल कहै को आय॥६॥
जन कबीर का सिषर घर, बाट सलैली सैल।
पाँव न टिकै पपीलिका, लोगनि लादे बैल॥७॥
जहाँ न चींटी चढ़ि सकै, राई ना ठहराइ।
मन पवन का गमि नहीं, वहाँ पहुॅचे जाइ॥८॥
कबीर मारग अगम है, सब मुनिजन बैठे थाकि।
तहाँ कबीरा चलिगया, गहि सतगुर की सांषि॥९॥
सुर नर था के मुनि जनाँ, जहाँ न कोइ जाइ।
मोटे भाग कबीर के, तहाँ रहे घर छाइ॥१०॥३०२॥