Home › पद्य कोश › साखी › कबीर की साखी — लै कौ अंग

कबीर की साखी — लै कौ अंग

✍️ कबीर · साखी · भक्तिकाल · ⏱ लगभग 1 मिनट

📌 किन परीक्षाओं के लिए उपयोगी:

📝 कबीर ग्रंथावली (सं. श्यामसुंदरदास) — साखी, अंग 10

कबीर ग्रंथावली के साखी भाग का 10वाँ अंग — लै कौ अंग।

अक्षर आकार:

जिहि बन सीह न संचरै, पंषि उड़ै नहीं जाइ।
रैनि दिवस का गमि नहिं,तहाँ कबीर रह्या ल्यौ लाइ॥१॥

सुरति ठीकुली लेज ल्यो,मन् नित डोलनहार।
कॅवल कुँवा मैं प्रेम रस, पीवै बारम्बार॥२॥

गंग जमुना उर अंतरै, सहज सुनि ल्यौ घाट।
तहाँ कबीरै मठ रच्या, मुनि जन जोवैं बाट॥३॥