Home › पद्य कोश › साखी › कबीर की साखी — निहकर्मी पतिव्रता कौ अंग

कबीर की साखी — निहकर्मी पतिव्रता कौ अंग

✍️ कबीर · साखी · भक्तिकाल · ⏱ लगभग 1 मिनट

📌 किन परीक्षाओं के लिए उपयोगी:

📝 कबीर ग्रंथावली (सं. श्यामसुंदरदास) — साखी, अंग 11

कबीर ग्रंथावली के साखी भाग का 11वाँ अंग — निहकर्मी पतिव्रता कौ अंग।

अक्षर आकार:

कबीर प्रीतड़ी तौ तुझसौं, बहु गुण याले कन्त।
जे हॅसि बोलौ और सौं, तौ नील रॅगाऊॅ दन्त॥१॥

नैनां अन्तर आवतूॅ, ज्यूॅहौ नैन भैपेउ।
नाँ हौं देखौं और कूॅ, नांतुझ देखन देउॅ॥२॥

मेरा तुझ में कुछ नहीं, जो कुछ है सो तेरा।
तेरा तुझको सौंपता, क्या लागै मेरा॥३॥

कबीर सुख कौं जाइ था,आगे आया दुख।
जाइ सुख घरि आपणै,हम जाणै अरु दुख॥६॥

दो जग तौ हम ॲगिया,यहु डर नाहीं मुझ।
भिस्त न मेरे चाहिए, बांँझ पियारे तुझ॥७॥

जे ओ एकै न जाँणियाँ, तो जाँण्याँ सव जाँण।
जे ओ एक न जाँणियाँ, वो सब ही जाँण अजाँण॥८॥

कबीर एक न जाँणियाँ, तौ बहुजाँण्याँ क्या होइ।
एकै तैं सव होत है, सवतैं एक न होइ॥६॥

जब लगि भगति सकांमता, तब लगि निर्फल सेव।
कहै कबीर वै क्यूॅ मिलै, निहकांमी निज देव॥१०॥

आसा एक जु राम की, दूजी आस निराम।
पाँणी माँहै घर करैं, ते भी मरैं पियास॥११॥

जें मन लागै एक सूँ, तौ निरबाल्या जाइ।
तूरा दुइ मुखि बाजरणँ, न्याइ तमाचे खाइ॥१२॥

कबीर कलिजुग आइकर, कीये बहुतज मीत।
जिन दिल बॅधी एक सूँ, ते सुखु सोवै नचींत॥१३॥

कबीर कूता राम का, मुतिया मेरा नाँउॅ।
गलै राम की जेवड़ी, जित खैंचे वित जाँउॅ॥१४॥

तो तो करै त बाहुड़ों, दुरि दुरि करै तो जाउॅ।
ज्यूॅ हरि राखै त्यूॅ रहौं, जो देवै सो खाउँ॥१५॥

मन प्रतीत का प्रेम रस, नाँ इस तन मैं ढंग।
क्या जाणौ उस पीव सू, कैसे रहसी रंग॥१६॥

उस संम्रथ का दाश हौं, कदे न होइ अकाज।
पतिव्रता नॉगी रहे, तो उस ही पुरिम कौ लाज॥१७॥

धरि परमेसुर पाहुणां, सुणौं सनेही दास।
षटरस भोजन भगति करि ज्यूॅ कदेन छाँड़ै पास॥१८॥